उरई, फरवरी 28 -- उरई। प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में अबीर-गुलाल, बच्चों की खिलखिलाहट और उत्सवी वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को होली पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन उपाध्याय ने बच्चों को होली के आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक पक्षों से परिचित कराया। बताया होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य की स्थापना और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। शिक्षक श्यामजी ने विद्यार्थियों को होली महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं, जैसे भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा बड़े ही रोचक एवं सरल ढंग से सुनाईं। वहीं शिक्षिका सविता कुशवाहा एवं अनु गुप्ता ने बच्चों को सुरक्षित होली खेलने में सहयोग प्रदान किय...