बलिया, मई 21 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा विभाग और नगर पंचायत (बैरिया) के संयुक्त प्रयासों से कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिया (इंग्लिश मीडियम) में जल्द ही कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस विद्यालय का उद्घाटन परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह 24 मई को करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।गुरुवार को बैरिया नपं के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने विद्यालय पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक रूप दिया गया है। हर कमरे वातानुकूलित हैं। कमरों में डिजिटल बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे और बेहतर संवाद के लिए साउंड सिस्टम इंस्टाल किए गए हैं। साथ ही विद्यालय में एक शानदार घासयुक्त प्ले ग्राउंड भी तैयार किया गया ...