कानपुर, जून 15 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से विद्यालय खुल जाएंगे। शासन स्तर से बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह तय कराएं कि विद्यालय में सफाई रहे। बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया जाए। पठन-पाठन कार्य हो। जर्जर भवन में पठन पाठन न हो। पेयजल, बिजली, मिड डे मील की व्यवस्था हो। किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्कूल शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सुबह 08 से 02 बजे तक खुलेंगे। गर्मी के कारण 20 अप्रैल को जारी आदेश में स्कूल का समय सुबह 07ः30 से 01ः30 बजे कर दिया गया था जिसमें बच्चों की छुट्टी 12ः30 बजे होनी थी। यह भी पढ़ें- आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, बच्चों के स्वागत की विशेष तैयारी के निर्...