आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गई। पहले ही दिन परीक्षा मजाक बनकर रह गई। स्कूलों में तीस अंक के बजाय पचास अंकों के प्रश्न पत्र भेज दिए गए। जिससे शिक्षक और बच्चे परेशान रहे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। कई विद्यालयों में प्रश्न पत्र समय से नहीं पहुंचे। इसके अलावा कई स्कूलों में प्रश्नपत्र कम पड़ गए। विभाग की तरफ से प्रश्नपत्र 30 अंकों के स्थान पर 50 अंकों के भेज दिए गए। इससे शिक्षकों और छात्रों में असमंजस की स्थिति बन गई। शिक्षकों का कहना है कि विभाग की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश न मिलने के कारण भ्रम की स्थिति बनी रही। उन्हें यह भी जानकारी नहीं दी गई थी कि परीक्षा 30 अंकों की होगी या 50 अंकों की। एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो विभाग...