लखनऊ, अगस्त 7 -- परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री खरीदने को कुल 88.64 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, शतरंज व कैरमबोर्ड इत्यादि की खरीद की जाएगी। खेल में विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।86752 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों को पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है। ऐसे में कुल 43.37 करोड़ रुपये परिषदीय प्राथमिक स्कूलों को खेल सामग्री खरीदने के लिए दिए गए हैं। 44527 उच्च प्राथमिक व 746 केजीबीवी को 10-10 हजार रुपये खेल सामग्री खरीदने के लिए जारी किए गए हैं। कुल 45.27 करोड़ रुपये से इन विद्यालयों को खेल सामग्री देने के लिए जारी किए गए हैं। स्कूलों में प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी खेल सामग्री खर...