बदायूं, अप्रैल 29 -- जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में जल संकट के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए जल संरक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, जिले के 2158 स्कूलों में छात्र रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से वर्षा जल संचयन और पानी के सदुपयोग का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान विद्यालयों में जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वर्षा जल संचयन की तकनीकों और जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व से रूबरू कराना है। शिक्षक छात्रों को दैनिक जीवन में पानी बचाने के सरल उपाय सिखाएंगे, जिसस...