लखनऊ, अक्टूबर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों की भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही कर रहे हैं। कुल 1.29 करोड़ विद्यार्थियों में से 25.03 लाख छात्रों की ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई है। सिर्फ 19.39 प्रतिशत छात्रों की डिजिटल हाजिरी दर्ज करने पर नाराजगी जताई गई है। वहीं तीन दिनों में सभी छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रेरणा पोर्टल पर शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज कराएं। सभी 1.32 लाख परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आदेश दिए गए हैं कि वह प्रेरणा पोर्टल पर हर हाल में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें। फिर भी यह ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.