परिषदीय स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान
आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़ संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 407 स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में ऐसे विद्यालयों की पहचान की गई है, जहां खेल मैदान के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। सर्वे के दौरान 100 से अधिक विद्यालयों को चिन्हित किया गया, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर इस योजना में शामिल किया गया है। विभाग का मानना है कि खेल मैदान के अभाव में बच्चों की खेल प्रतिभा विकसित नहीं हो पाती, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में पीछे रह जाते हैं। खेल मैदान विकसित होने के बाद विद्यालयों में नियमित रूप से खेल गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही बच्चों को एथलेटिक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.