बदायूं, जुलाई 22 -- बदायूं। परिषदीय स्कूलों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दैनिक समाचार पत्रों का प्रार्थना सभा या कक्षा कक्ष, पुस्तकालय में पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। जिसके क्रम में दहगवां के प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती समेत अन्य स्कूलों में बच्चों ने समाचार पत्र पढ़े। बीएसए नवीन कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में अध्ययनशीलता, तार्किक चिंतन ,आत्मविश्वास एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करना है। इसके माध्यम से स्थानीय प्रादेशिक राष्ट्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों से परिचित होते हुये समसामयिक विषयों के प्रति समझ को विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...