भदोही, जुलाई 16 -- भदोही, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर से बुधवार की सुबह सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। ब्लॉक स्तरीय रैली को चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता एवं बीईओ ज्ञानपुर मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल बच्चों ने नगर भ्रमण कर जन-जन से परिषदीय स्कूल में नामांकन कराने का आह्वान किया। इस दौरान रैली में शामिल बच्चों ने जिला जेल, जिला चिकित्सालय, दुर्गागंज त्रिमुहानी, शीतल पाल तिराहा, राजा पार्क व प्रोफेसर कालोनी होते हुए नगर में भ्रमण किए। रैली में शामिल नौनिहाल हम बच्चों ने ठाना है, सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाना है। यह भी पढ़ें- Gonda News: इटियाथोक में बच्चों ने निकाली नामांकन रैली बेटी-बेटा एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रह...