भदोही, मई 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में वितरित होने को शासन स्तर से शत-प्रतिशत पुस्तकें आ चुकी हैं। दस लाख से ज्यादा आए किताबों को नया सत्र शुरू होने के पूर्व ही विद्यालयों में भेजा जा चुका है। जिले में कुल 885 परिषदीय स्कूलों का संचालन चल रहा है। इनमें एक लाख 35 हजार से ज्यादा बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीएसए शिवम पांडेय के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा संग सुविधा मुहैया कराने का निरंतर प्रयास चल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन से नया सत्र शुरू होने के पूर्व ही पुस्तकों का आना आरंभ हो गया था। अब तक शत-प्रतिशत कुल दस लाख से ज्यादा किताबें आ चुके हैं, जिन्हें स्कूलों में भेजा जा रहा है। जिले में कुल 885 कंपोजिट, प्रथमिक एवं उच्च प्राथमिकत विद्यालयों का संचालन हो...