लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की प्रथम सत्रीय परीक्षाओं का आयोजन 19 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक किया जाएगा। जुलाई तक विद्यार्थियों को पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा पर होने वाले खर्च का वहन स्कूल कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। सभी कक्षा अध्यापक व विषय अध्यापक कापियों का मूल्यांकन कर परिणाम सुरक्षित रखेंगे। परीक्षा के बेहतर ढंग से आयोजन की जिम्मेदारी स्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक व ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की होगी। परीक्षा परिणाम की जानकारी स्कूलों में अभिभावकों के साथ बैठक कर साझा की जाएगी। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से कक्षाएं लगाकर उन्हें पढ़ाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...