देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। खंड शिक्षाधिकारियों ने हर विद्यालय में प्रतिदिन पांच नामांकन बढ़ाने को सभी शिक्षकों को निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की जवाबदेही तय की गई है।जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कुल 2121 स्कूल संचालित हैं जिनमें करीब पौने दो लाख छात्र नामांकित हैं। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने में जुटे हैं। इसके मद्देनजर जगह-जगह स्कूल चलो अभियान व रैलियां निकाली जा रही हैं। कुछ दिन पहले बीएसए अनिल कुमार सिंह ने नामांकन को लेकर सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके क्रम में खंड ...