फिरोजाबाद, मार्च 16 -- परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। प्राथमिक स्कूलों में जहां पहले दिन मौखिक परीक्षा का आयोजन किया। शिक्षकों ने बच्चों को बुलाकर उनकी परीक्षा ली। वहीं जूनियर हाईस्कूल में बेसिक क्रॉफ्ट, कला, कृषि एवं गृह शिल्प की परीक्षा हुई। सोमवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक संपन्न हुई। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा थी। शिक्षकों ने एक-एक छात्र को बुलाकर उनसे संबंधित विषयों के सवाल पूछे तथा छात्रों के जवाब के आधार पर उन्हें अंक दिए। पहली पाली में कक्षा छह से आठ की बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि एवं गृह शिल्प की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से हुई। छह से आठ के छात्रों की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के साथ में स्काउटिंग की परीक्षा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.