मैनपुरी, जुलाई 11 -- परिषदीय स्कूलों में रसोइयों के खाली पद जल्दी भरे जाएंगे। पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का चयन होगा। इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से बीएसए को पत्र भेजा गया है। शासनादेश के तहत कितने रसोइये की जरूरत है, इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। 25 बच्चों की संख्या तक स्कूल में एक रसोइये की नियुक्त होगी और 1501 से अधिक की छात्र संख्या पर सात रसोइयों की तैनाती की जाएगी। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से बीएसए को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि वार्षिक कार्य योजना और चालू वित्तीय वर्ष में रसोइयों की संख्या की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार रसोइयों की नियुक्ति करेगी। 25 छात्र संख्या तक एक, 100 छात्र संख्या तक दो, 200 छात्र संख्या तक तीन, 300 छात्र संख्या तक चार, एक हजार छात्र संख्या तक पांच, 1500 छात्र संख्या तक 6 और 1500 से...