परिषदीय स्कूलों में दाखिले की होगी समीक्षा
लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में नए छात्रों के प्रवेश की समीक्षा की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों से दाखिले का हिसाब किताब 19 मई को लेंगी।वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूलों में प्रवेश कम हुए हैं। ऐसे में अब सभी जिलों को आगे अभियान चलाने और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला व मंडलीय शिक्षा कार्यालयों के भी सोशल मीडिया हैंडल बनाए जाएंगे और फिर स्कूलों में बढ़ाई गईं सुविधाओं का प्रचार प्रसार होगा। जिसके माध्यम से छात्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.