शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। जनपद के 2700 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। जल शक्ति अभियान के तहत 30 अप्रैल तक "जल पखवाड़ा" मनाया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं को पानी बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी स्कूलों की प्रार्थना सभा में रोजाना विद्यार्थियों को जल शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर कार्यशालाएं आयोजित कर छात्रों और अभिभावकों को जोड़ा जा रहा है। विकासखंड और विद्यालय स्तर पर निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। स्कूलों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जागरूकता से जुड़े संदेश साझा किए जा रहे हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जार...