आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को दूसरे दिन भी वार्षिक परीक्षा अव्यवस्थाओं के बीच हुईं। कई स्कूलों में प्रश्नपत्र कम पड़ गए। जिले के 2706 परिषदीय स्कूलों में 2.80 लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को कक्षा दो से आठवीं तक पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा हुई। कुछ विद्यालयों में प्रश्नपत्र समय से न पहुंचने की समस्या सामने आई। जिससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रश्नपत्र उपलब्ध न होने के कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षकों ने सीमित संसाधनों के बीच भी परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने का प्रयास किया।जहानागंज संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में प्रश्नपत्र कम पड़ गए। ...