पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि प्रदेश में गर्मी एवं हीटवेब को देखते हुए उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 1:30 तक संचालित किये जायेंगे। विद्यालय पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्रायें सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 तक उपस्थित रहेंगें। विद्यालय में प्रार्थना सभा/योगाभ्यास प्रातः 7:30 बजे से 7:40 बजे तक तथा मध्य अवकाश सुबह 10 से 10:15 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्य को पूरा करेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू रहेगा। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों के सम...