भदोही, दिसम्बर 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले की परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन करीब एक लाख 41 हजार बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग की। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी स्कूलों में पूर्व से ही शुरू हो गई थी। शिक्षकों की निगरानी में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देते बच्चे नजर आए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 885 परिषदीय एवं पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बच्चों की परीक्षा शुरू हो गई है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कुल करीब एक लाख 41 हजार बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। परीक्षा को लेकर पूर्व में ही बीईओ को निर्देशित किया जा चुका था। शिक्षकों की निगरानी में बच्चे परीक्षा देते नजर आए। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने मौखिक परीक्षा दी। जबकि कक्षा छह से आठ तक बच्चों की परीक्षा ...