नोएडा, सितम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को अगले सप्ताह मासिक परीक्षा का रिजल्ट कार्ड दिखाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उनके बच्चों के परीक्षा परिणाम की जानकारी दी जाएगी। पढ़ाई और उपस्थिति की भी मिलेगी जानकारीरिजल्ट कार्ड दिखाने के साथ शिक्षक अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, पढ़ाई में प्रदर्शन और विद्यालय की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे। बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं और कमजोर विषयों पर अभिभावकों से चर्चा की जाएगी। शिक्षकों की ओर से बच्चों की कमियों में सुधार के लिए जरूरी सुझाव भी दिए जाएंगे।अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोरबेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि मासिक परीक्षा के पर...