लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- परिषदीय स्कूलों में नामांकन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया गया। जिले के 3182 स्कूलों में अब तक करीब 26969 नामांकन हुए हैं। हालांकि नामांकन इससे ज्यादा बताए जा रहे हैं लेकिन पोर्टल पर 26969 नामांकन दर्ज किए गए हैं। 31 जुलाई तक 80 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हुए नामांकन के आंकड़ों के मुताबिक मितौली और धौरहरा ब्लाक पीछे है। मितौली में 1257 धौरहरा 1292 बच्चों का ही नामांकन हो पाया है। वहीं सबसे ज्यादा नामांकन लखीमपुर में 2308 हुए हैं। जबकि रमियाबेहड़ में 2169, निघासन में 2149, मोहम्मदी में 1909, ईसानगर में 1915, गोला में 1848, बिजुआ में 2108 नए बच्चों का नामांकन किया गया है। यह भी पढ़ें- -आधार बना सात हजार बच्चों के दाखिले में रोड़ा बीएसए प्रवीण तिवारी...