लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

प्रोन्नत वेतनमान का इंतजार यूपी के परिषदीय स्कूलों के 20 हजार शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने का इंतजार है। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 22 साल की सेवा पूरी करने वाले सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने का प्रस्ताव शासन में अटका हुआ है। अभी 22 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों में वरिष्ठता के आधार पर सिर्फ 20 प्रतिशत को ही यह लाभ मिलता है।

आचार संहिता का डर शिक्षकों को डर है कि कहीं लेटलतीफी में ज्यादा बढ़ी तो आगे दो-तीन महीने में ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी और फिर उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाएगी। पिछले 10 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब शिक्षक प्रोन्नत वेतनमान भी सभी ...