आगरा, अप्रैल 2 -- कोविड-19 के दौरान लागू की गई टाइम एंड मोशन व्यवस्था के तहत बढ़ाए गए प्राथमिक विद्यालयों के समय को लेकर विरोध तेज हो गया है। विशिष्ट बीटीसी प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने विद्यालयों का समय पूर्ववत करने की मांग उठाई है। पदाधिकारियों का कहना है कि कोविड काल की परिस्थितियां अब समाप्त हो चुकी हैं, फिर भी समय में बदलाव नहीं किया गया है। इससे छोटे बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हरेश चौहान और महामंत्री अजय सिकरवार ने कहा कि बच्चों के हित में विद्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.