देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत 2.8 लाख विद्यार्थियों को इस वर्ष 20.10 लाख नई पुस्तकें मिलेंगी। विद्यार्थियों के लिए शासन से अब तक 15, 58, 055 पुस्तकें जिले को प्राप्त हुईं हैं। पुस्तकों को विद्यार्थिय तक पहुंचाने के लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, इसमें 13,34,578 पुस्तकों का सत्यापन भी किया जा चुका है। इन पुस्तकों को अगले सप्ताह से विद्यार्थियों में वितरित किया जाएगा। जिले में कुल 2121 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त, मदरसा एवं समाज कल्याण द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयो में अध्यनरत छात्र- छात्राओं कों नि: शुक्ल पुस्तकें उपलब्ध कराई जानी हैं। इन सभी विद्यालयो में कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ने वाले 2,08,900 विद्यार्थियों को पुस्तक के लिए चिन्हित कि...