कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में राज्य स्तरीय एक्सपोजर विजिट में शहर के दो बच्चों का चयन किया गया है। इसमें कम्पोजिट विद्यालय गोहलियापुर, बिल्हौर के कक्षा 08 के छात्र हसन और कम्पोजिट विद्यालय भौतीखेड़ा, कल्याणपुर की छात्रा मनु शामिल हैं। परिषदीय विद्यालयों के यह बच्चे कानपुर से दिल्ली और फिर यहां विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। हसन ने अपने विज्ञान मॉडल के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई, वहीं मनु ने भी अपनी प्रतिभा और नवाचार से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। वरिष्ठ शिक्षिका आशा कटियार ने बताया कि इन बच्चों ने शहर का गौरव बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.