हापुड़, मई 26 -- बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक नई पहल शुरू की है। बेसिक शिक्षक परिषद की ओर से जारी अकादमिक कैलेंडर में पहली बार कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस पहल का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।नई व्यवस्था के तहत छोटे बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार सरल और संवेदनशील तरीके से सुरक्षा से जुड़े पहलुओं के बारे में समझाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पाक्सो एक्ट पर संगोष्ठी, बच्चों को दी सुरक्षा की जानकारी बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान, निजी अंगों की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं की समझ और किसी भी असहज स...