बदायूं, मार्च 17 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। जिले के 2155 विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आगाज हो गया है।परीक्षा के पहले दिन एक से पांच तक सभी विषयों की मुख्य परीक्षा कराई जा रही है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा में छापेमारी की जा रही है।ज़िले के 2,155 विद्यालयों में 2.91 लाख छात्र-छात्रायें पंजीकृत हैं।आज से परीक्षा शुरू हो गई हैं।कक्षा एक से पांच तक की प्रथम पाली में मौखिक परीक्षा कराई गई।कक्षा छह से आठ तक की बेसिक क्रॉफ़्ट कला एवं कृषि विषय की परीक्षा कराई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित सचल दल द्वारा छापेमारी की गई।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई बजे संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...