लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को भी रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा ताकि कस्तूरबा की बालिकाओं की भांति वह भी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए कार्ययोयजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के 45721 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हर विद्यालय में सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन किया जाएगा ताकि प्रशिक्षित बालिकाएं अन्य छात्राओं को भी नियमित अभ्यास करा सकें। हर विद्यालय में छात्राओं को 48 दिन का मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आत्मरक्षा के मूल सिद्धांत, महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की जानकारी, आपातकालीन हेल्पलाइन, वार्मअप, ब्लॉक, पंच, किक, स्ट्राइक, ग्रैब से बचाव, शरीर के संवेदन...