परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 से शुरू होंगी
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 24 जुलाई से होगा। प्रतियोगिताएं 10 अक्तूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार तैराकी, तीरंदाजी, कराटे, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, कुश्ती, जूडो, योगासन, शतरंज, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं विद्यालय, जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होंगी। कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं अंडर-14 वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अगले चरणों के लिए नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।विभाग ने प्रत्येक प्रतिभागी का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और परमानेंट एजुकेशन नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.