चंदौली, मार्च 17 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू है। मंगलवार को कक्षा दो से आठवीं तक की गणित, संस्कृत और उर्दू विषय की लिखित परीक्षा कराई गई। इस दौरान कुल 1194 विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से आठ तक के करीब एक लाख 90 हजार बच्चे शामिल हो रहे हैं।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट विद्यालय, सहायता प्राप्त सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में दो पालियों में परीक्षा करायी गई। प्रथम पाली सुबह साढ़ 9 से साढ़े 11 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली साढ़े 12 से ढाई बजे तक परीक्षा करायी गई। दूसरी पाली में कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों की संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा करायी गई।मॉडल प्राथमिक विद्यालय मढ़िया में कक्षा 1 से 5 तक कुल...