बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने पत्र जारी कर बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त आईसीएससी, सीबीएससी, अन्य बोर्ड से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कर दिया गया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पालन कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ते तापमान से जनपद में स्कूलों का समय बदला यह भी पढ़ें- डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: सोमवार से सुबह 6:45 बजे खुलेंगे प्राइवेट स्कूल, 11:30 बजे होगी छुट्टी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...