बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने पत्र जारी कर बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त आईसीएससी, सीबीएससी, अन्य बोर्ड से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कर दिया गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जनपद में लोगों को इस समय प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शादी-सहालग का समय होने के कारण लोग मजबूरी में कड़ी धूप व गर्मी के बीच बाजार व निमंत्रण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी सबसे ज्यादा तपा बांदा, गर्मी हुई प्रचंड रविवार को सुबह से ही सूरज की तपिश की वजह से ...