लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में परिषदीय स्कूलों का जल्द सेफ्टी ऑडिट शुरू किया जाएगा। सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में सुरक्षा के उपायों की जांच होगी। राज्य व जिला स्तरीय कमेटियां सेफ्टी ऑडिट के कार्यों की निगरानी करेंगी।सेफ्टी ऑडिट में भवनों की संरचना व मरम्मत की आवश्यकता और अग्नि सुरक्षा के उपायों की सघन जांच होगी। स्कूलों में यदि बिजली की वायरिंग ढंग से नहीं हुई है तो उसे ठीक किया जाएगा। जिससे शार्ट सर्किट की संभावना न रहे। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। सुरक्षा के जोखिमों का आंकलन किया जाएगा। थर्ड पार्टी स्कूल सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय स्क...