शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। जिले में परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। जनगणना कार्य और शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के चलते बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया रोक दी है। इससे वर्षों से गृह जनपद वापसी का इंतजार कर रहे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं में निराशा बढ़ गई है। जनगणना का पहला चरण 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित है। जनगणना कार्य पूरा होने तक यानी 31 मार्च 2027 तक स्थानांतरण न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के आधार पर विभाग ने फिलहाल तबादले रोक दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...