चंदौली, अप्रैल 11 -- सकलडीहा। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में अधिकारी और प्रधानों की संयुक्त रूप से बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी ,बरसात और ठंड में परिषदीय स्कूल के बच्चों को मिल डे मिल का भोजन करने में समस्या होती है। जिसे लेकर ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ और एडीओ पंचायत के साथ चर्चा की। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिये टीन शेड, ब्रेंच और टेबल लगाये जाने की घोषणा किया। कहा कि इससे काफी हद तक बच्चों को मिल डे मिल खाने में सुविधा होगी। इससे साथ ही ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन पर अधिकारियों और प्रधानों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान, सचिव पवन दूबे, अमित सिंह सोन...