कानपुर, जून 29 -- कानपुर। प्राथमिक विद्यालय बंसथी प्रथम विकासखंड चौबेपुर के पूर्व छात्र विशाल कमल एवं उनके बड़े भाई दीपक कुमार का चयन उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। इन भाइयों ने पांचवीं तक इसी परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई की थी। वरिष्ठ शिक्षक राजन लाल ने बताया कि पांचवीं तक पढ़ाई के बाद वे गांव से शहर चले गए जहां पढ़ाई पूरी की। उनकी सफलता पर विद्यालय की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News बीपीएससी में सफलता पर आदित्य कुमार सम्मानित, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...