गंगापार, मई 9 -- नगर पंचायत की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कस्बे की पुलिस चौकी के पीछे स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालगोपालगंज के सामने दोबारा कूड़े का ढेर लगने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध और उड़ती गंदगी के कारण विद्यालय का माहौल दूषित हो गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पूर्व भी विद्यालय परिसर के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था। उस समय मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ी थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में साफ-सफाई करवाई गई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद हालात फिर पहले जैसे हो गए हैं। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय के सामने फैली गंदगी से संक्रामक बीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.