गाजीपुर, जनवरी 23 -- सादात। शैक्षिक युग्मन कार्यक्रम के तहत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सरदारपुर विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को डीएच मॉडर्न एकेडमी का दौरा किया। इस दौरान छात्रों को डीएच मॉडर्न एकेडमी की शिक्षण विधियों, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, भौतिक परिवेश और खेलकूद के संसाधनों से परिचित कराया गया। छात्रों ने विद्यालय की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान सरदरपुर विद्यालय के हेडमास्टर रमेश राय, अच्छे लाल यादव, चंद्रमा राम, राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश राजभर, प्रमोद कुमार यादव, नीलिमा देवी, गायत्री भारती के साथ ही डीएच मॉडर्न एकेडमी के प्रधानाचार्य डा. हरिनारायण प्रजापति, कल्याण सिंह, आशीष चौबे, सुनीला राजभर, नीलम पुष्कर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...