चंदौली, मार्च 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। नई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सोमवार को शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव सृजन-3 एवं छात्र प्रतिभा सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन बच्चों को निखारने की जरूरत है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है।उन्होनें कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे वैज्ञानिक, डाक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनकर समाज में नाम रोशन कर रहें है। वहीं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार शिक्षा पर काफी जोर दे रही है। ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकें। विद्यालय में अधूरे पड़े बाउंड्री वाल का पूरा ...