बरेली, जून 29 -- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी (हीट वेव) के कारण बच्चों के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। वहीं शिक्षक संगठनों ने भी जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देकर परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए डॉ. विनीता ने सभी बोर्ड एवं मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का संचालन समय अग्रिम आदेशों तक सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी से आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालय अब सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक होंगे संचालित यह भी पढ़ें- आज से 7.30 से 12.30 बजे तक चलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स...