वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की है। महासंघ के वरिष्ठ नेता अमिताभ मिश्र और कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। ज्योति प्रकाश ने कहा कि भीषण गर्मी से 12 बजे के बाद बच्चों को विद्यालय में रोकना स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षक नेताओं की कचहरी पर बैठक हुई। प्रदेश के अन्य कई जिलों में समय परिवर्तन का हवाला देते हुए वाराणसी में भी विद्यालय का समय प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- गर्मी को लेकर स्कूलों का बदला समय बैठक में डॉ संजय गुप्ता, सुखपाल जी श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, रजनी राय, शीला यादव, यदूरिमा, संजू पाठक आदि सम्मिलित रहे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.