फतेहपुर, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर/खागा। बुधवार से परिषदीय विद्यालयों की छमाही परीक्षाएं शुरू हो गईं। बीएलओ बने शिक्षक विद्यालय की बजाए अपने क्षेत्रों में एसआईआर का काम करते रहे। पहले दिन प्राथमिक स्तर में सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं आयोजित हुईं तो वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर दोनों पालियों में लिखित परीक्षाएं हुईं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं हुईं। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर में पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला गृह शिल्प व दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। डायट द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र संकुल केन्द्रों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि शिक्षकों की कमी का प्रभाव परीक्षा पर भी...