बरेली, दिसम्बर 10 -- बरेली। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की बुधवार से शुरुआत हुई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के लगभग 280496 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। पहले यह परीक्षा 10 से 15 दिसम्बर तक होनी है। जिले में 2,486 परिषदीय विद्यालय हैं, इनमें 280496 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बुधवार को प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक कि मौखिक व छह से आठ तक की लिखित परीक्षा हुई। इस बार महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर पेपर डायट से पहले ही बनवाकर उन्हें छपवा लिया गया था। नगर क्षेत्र के 90 विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.