गाजीपुर, मार्च 5 -- गाजीपुर। जिले के 2266 परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश जारी किया है। शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थित के लिए सख्त निर्देश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लापरवाही में बरतने वाले विद्यालय चिंहित करते हुए प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि परिषदीय गाजीपुर में संचालित 2266 से परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.76 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यह छात्र आगामी 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होंगे। विभाग ने परीक्षा को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षाओं में परिषदीय विद्यालयों के लगभग 50 प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण ...