भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता।कालीन नगरी में सोमवार से परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो गईं। 20 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में कुल एक लाख 47 हजार बच्चे शामिल होंगे। 31 मार्च को परिणाम आएगा। इसके बाद नया शिक्षण सत्र शुरू होगा। पहले दिन जूनियर स्तर की प्रथम पाली कृषि और गृहशिल्प की पेपर और द्वितीय पाली में शारीरिक शिक्षा का पेपर हुआ। बता दें कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब एक लाख 47 हजार छात्र-छात्राएं हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं समाप्ति होने के बाद सोमवार से पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा कराई जा रही है। 20 मार्च तक परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा होगी 31 मार्च को परिणाम आएगा। परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.