पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। बेसिक में परिषदीय विद्यालयों के अंतर्गत सोमवार को परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन मौखिक और लिखित मौखिक के अलावा व छह से आठ तक लिखित परीक्षाएं हो रही हैं। कक्षा एक की मौखिक परीक्षाओं के अलावा कक्षा दो से कक्षा पांच तक लिखित और मौखिक परीक्षा है। जबकि कक्षा छह से आठ तक की कक्षा में लिखित परीक्षाएं हो रही हैं। विद्यालय स्तर पर भी छात्र छात्राओं को उत्तर पुस्तिकाएं मुहैया कराई गई है। एसआई के काम में अब तक बीएलओ और सुपरवाइजर बनाए गए शिक्षकों का वार्षिक परीक्षाओं के लिए वापस बुला कर परीक्षा कराने का दारोमदार सौंपा गया है। बीस मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के बाद परीक्षाफल तीस मार्च को दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...