एटा, अप्रैल 1 -- जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र का प्रवेशोत्सव बिना पुस्तकों के शुरू हो गया है। बुधवार को पहले दिन स्कूलों में प्रवेश कराने पहुंचे नौनिहालों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। बुधवार को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर परिषदीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जनपद में संचालित हो रहे 1691 परिषदीय स्कूलों में 1129 प्राथमिक विद्यालय, 346 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 216 कंपोजिट विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन स्कूलों को गुब्बारे, रंगोली और फूलमालाओं से सजाया गया। शासन से नए शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व ही 16 लाख पुस्तक एक से आठवीं तक की वितरण को भेज दी गई।ब्लॉक मारहरा के स्कूलों में नए सत्र पहले दिन रही कम उपस...