देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में विभिन्न विद्यालयों में नए सत्र की पुस्तकें बटनी शुरू हो गईं हैं। पहले दिन शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय एंव कई विद्यालयों पर पुस्तकें पहुंच गईं, जिनका वितरण भी किया गया। जिले में अध्यनरत 2.8 लाख विद्यार्थियों को इस वर्ष 20.10 लाख नई पुस्तकें मिलेंगी। विद्यार्थियों के लिए शासन से अब तक 15, 58, 055 पुस्तकें जिले को प्राप्त हुईं हैं। इसमें 13,34,578 पुस्तकों का सत्यापन कर विद्यार्थियों में वितरण किए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।जिले में कुल 2121 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त, मदरसा एवं समाज कल्याण द्वारा संचालित माध्यमिक विद्यालयो में अध्यनरत छात्र- छात्राओं कों नि: शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जानी हैं। इन सभी विद्यालयो में कक्षा एक से आठवीं तक में पढ...