गाजीपुर, मई 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र से परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में कम से कम एक पीरियड डिजिटल लर्निंग का रखा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनकी समझ, कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने बताया कि बदलते समय में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं रह गया है। विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा देना जरूरी है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा का बेहतर तरीके से सामना कर सकें। डिजिटल लर्निंग के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट तरीके से सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा。

डिजिटल कक्षाएं डिजिटल कक्षाओं में ई-कंटेंट, व...